लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी करते चार लोग हुए गिरफ्तार, कछुओं को पुलिस ने वन विभाग को सौंपा

By बृजेश परमार | Updated: June 11, 2022 21:59 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने गुणावदा गांव में छापा मारकर दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने कछुआ तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ापुलिस ने बरामद किये कछुए को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दियाकछुए के साथ गिरफ्तार चारों सदस्य उसे 10 हजार रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे

उज्जैन:मध्य प्रदेश के इंगोरिया में पुलिस ने गुणावदा गांव में छापा मारकर दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने इन दुर्लभ कछुए को एक कुएं से पकड़कर लाए हैं। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने फौरन वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया और आरोपियों के कब्जे से लिए गये दुर्लभ कछुए को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि शुक्रवार की रात गुणावदा गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव में कुछ लोग एक झोला लेकर बैठे हैं, जिसमें काफी बड़ा कछुआ है। जिसे वह किसी को 10 हजार रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और वहां उसने 53 साल के मोहनलाल को पकड़ा, जो राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला है। वहीं उसके साथ पका गया उसका दूसरे साथी का नाम गणेश है, जो झाबुआ के मोहनपुरा पेटलावद का रहने वाला है। तीसरे शख्स की पहचना शंकर के तौर पर हुई, जो पेटलावद के छोटी बोसाला का रहने वाला है। इसके अलावा गिरफ्तार किया गया चौथे शख्स का नाम विजय है, जो झाबुआ के नयागान का रहने वाला है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के पास के एक दुर्लभ कछुआ बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो दो लोगों से इस कुछुए की सौदेबाजी 10 हजार रुपये में कर रहे थे। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होने के कारण खरीदार दोनों शख्स मौके से फरार हो गये।

टीआई खलाटे के अनुसार मामला दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव से संबंधित होने के कारण पुलिस ने फौरन मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद उज्जैन से रेंजर कौशांबी झा और उनकी टीम इंगोरिया आई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लिये गये कछुए को वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। जिन्होंने कछुए को वापस जंगल में छोड़ दिया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनMadhya Pradesh Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने