लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: रंजिश में गोलीबारी, देवास के गोलागुठान गांव में एक ही पक्ष के 2 की मौत

By बृजेश परमार | Updated: June 11, 2023 20:57 IST

रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान के ही गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। आरोपी वरूण देडढ घर से बंदूक लेकर आया और दनादन फायर कर दिये। 

Open in App
ठळक मुद्देदेवास पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव की आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ थारविवार को ग्राम गोलागुठान के ही गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया

उज्जैन:उज्जैन संभाग के देवास जिला अंतर्गत सतवास थाना क्षेत्र के गांव गोलागुठान में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद रविवार सुबह गोलीबारी हो गई। गोली लगने से 3 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सतवास सहित आसपास के थाना क्षेत्रों का फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

मूरैना के लेपा में मई माह के प्रारंभ में हुए हत्याकांड की चृर्चाएं अभी भी बरकरार है। इसी बीच रविवार सुबह देवास जिले के सतवास के गोलागुठान गांव में गोली मार भाजयूमों के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के परिवार पर पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते आरोपी वरूण देडढ ने दनादन फायर कर उनके भाई राजेश पिता नारायण गोदारा 33 वर्ष, कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा 55 वर्ष की हत्या कर दी गई। उनका चचेरा भाई सुनील गोदारा 33 वर्ष घायल हुआ है। 

देवास पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव की आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान के ही गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। आरोपी वरूण देडढ घर से बंदूक लेकर आया और दनादन फायर कर दिये। 

गोलीबारी में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा 55 वर्ष की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। सुनील गोदारा को इंदौर रेफर किया गया है। एसडीओपी खातेगांव ज्योति उमठ ने बताया गोलीकांड में दो लोगों की मौत हुई है मौके पर फोर्स तैनात है पुलिस जांच कर रही है। 

उधर, दोपहर बाद प्रशासन ने आरोपियों के दो मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें धराशायी कर दिया। देवास एसपी संपत उपाध्याय के अनुसार गोली मारने वाले आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी की मां ग्राम पंचायत की सरपंच है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो