लाइव न्यूज़ :

उज्जैन के पास वैन- मटर से भरे ट्रक में भिंडत, 5 की मौत व 3 घायल

By बृजेश परमार | Updated: February 21, 2019 22:47 IST

बुधवार व गुरूवार आधी रात उपरांत इंदौर-कोटा मार्ग पर घटिट्या स्थित जीरो पाईंट पर वैन और आयशर ट्रक में हुई भिडंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई

Open in App

बुधवार व  गुरूवार आधी रात उपरांत  इंदौर-कोटा मार्ग पर घटिट्या स्थित जीरो पाईंट पर  वैन और आयशर ट्रक में हुई भिडंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई एवं 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।वेन सवार उज्जैन के उन्हेल में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।दुर्घटना इतनी जोरदार हुई की वेन के गेट जेसीबी मशीन से तोडकर शवों ओर घायलों को बाहर निकालना पड़ा।दुर्घटना के बाद ट्रक में भी आग लग गई।  इंदौर- कोटा अंतरप्रांतीय मार्ग-27 पर उज्जैन से 25 किलोमीटर दूर घटिट्या जीरो पाईंट पर  शादी समारोह में शामिल होकर उन्हेल से घटिट्या लौट रहे वर्मा परिवार की वेन को आगर से उज्जैन की और  मटर भरकर आ रहे  ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटिट्या थाना पुलिस के अनुसार घट्टिया

गांव निवासी वर्मा परिवार उन्हेल में एक शादी में शामिल हो कर देर रात मारुति वैन से वापस  लौट रहा था। वैन जीरो प्वॉइंटके पास पहुंचीसामने से  रहे तेजगति ट्रक की वैन से सीधी भिडंत हो गयी। आमने-सामने की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन चकनाचूर हो गई और और आयशरट्रक में फंसकर दूर तक घिसटी चली गई।हादसे के बाद वहाँ से गुजर रहे लोगों ने  पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने वैन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कीलेकिन असफल रहें। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से वैन को किनारे किया और वैन के दरवाजे तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकला. मृतकों की शिनाख्तबालाराम पिता सिद्धू जी निवासी जेलियाखेड़ी थाना राघवी (60), जानी बाई पति रतनलाल (62), मधु बाई पति दिनेश (35), शोभा बाई पति सुरेश (28), गुड़िया पितासुरेश (5) निवासी घटिट्या के रूप में हुई है।,जबकि  गंभीर तीन घायलों में सुरेश वर्मा पिता रतनलाल (35), धीरज वर्मा पिता कमलेश (17), गुड्डी बाई पति बालाराम(55) को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति नाजूक है।सभी मृतकों का पोस्टमार्टम उज्जैन जिला अस्पताल में करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं।

घर से एक किलोमीटर दूर दुर्घटना का शिकार –

वर्मा परिवार बुधवार को घटिट्या से खुशी –खुशी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वेन में सवार होकर निकला था।देर रात को उन्हेल के शादी समारोह में शामिल होकर परिवार वापस लौट रहा था। थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना स्थल से वर्मा परिवार का निवास गांव में एक किलोमीटर के करीब ही है।

दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लगी-

ग्रामीणो के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई थी ।आमने सामने की भिडंत में जोरदार आवाज होने पर ग्रामीण तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे वहां के हालात देखकर भी ग्रामीण असहाय हो गए । भिड़त में ट्रक वेन को 15 मीटर से अधिक घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से अलग करना पड़ा । टक्कर में वेन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके दरवाजे जाम हो गए जिन्हे जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।

घटिट्या थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मटर से भरा ट्रक जब्त कर लिया है।दुर्घटना के बाद  ट्रक का ड्रायवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सभी मृतक रिश्तेदार 

पुलिस के अनुसार वर्मा परिवार के रिश्तेदार के यहां उन्हेल में विवाह समारोह बुधवार को आयोजित था। इसी में शामिल होने के लिए सुरेश पिता रतनलाल अपने परिवार में मां जानकीबाई ,पत्नी शोभा ,पुत्री गुडिया, भाभी मधु ,ससुर बालाराम पिता सिद्धु निवासी जेलियाखेडी ,धीरज पिता कमलेश ,सास गुड्डी बाई को लेकर गया था।सुरेश अपने परिवार को शादी समारोह में ले जाने के लिए वेन अपने परिचित से मांगकर ले गया था।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा