लाइव न्यूज़ :

निजी स्कूल में 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र को चाकू मारा, घायल छात्र को ICU में किया गया भर्ती

By बृजेश परमार | Updated: July 8, 2022 21:48 IST

नीलगंगा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग छात्र वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर घायल छात्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाआरोपी नाबालिग छात्र वारदात को अंजाम देने के बाद फरार नीलगंगा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

उज्जैन: गुरुवार सुबह सुभाष नगर स्थित निजी स्कूल में गाली गलौज के विवाद में 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र को चाकू मार कर घायल कर दिया। गंभीर घायल छात्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नीलगंगा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग छात्र वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।  

सांवेर रोड दो तालाब के पास सुभाष नगर में द डिवाइन हायर सेकेण्डरी स्कूल है। गुरुवार को मध्यांतर के दौरान सभी छात्र स्कूल परिसर में मस्ती कर रहे थे। उसी दौरान कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने कक्षा 12वीं में कॉमर्स का अध्ययन कर रहे चाहत पिता मिश्रीलाल लोधी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाहत को लहूलुहान देख साथी छात्रों में अफरा तफरी मच गई। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही स्कूल के शिक्षक भी मौके पर आ गए। चाकू मारने वाला छात्र वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी तरूण कुरील के अनुसार आरोपी एवं फरियादी दोनों ही नाबालिग हैं। दोनों के बीच गाली गलौज को लेकर विवाद होना सामने आया है। हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

आरोपी नाबालिग छात्र चाकू मारने के बाद भाग गया। घायल चाहत सार्थक नगर का रहने वाला है। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर उसके परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। निजी अस्पताल में घायल को चाकू का घाव गहरा होने और अधिक खून बहने पर डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है। 

टॅग्स :उज्जैनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा