लाइव न्यूज़ :

उदयपुर दर्जी हत्याकांड में NIA का बड़ा खुलासा, अगर गौस और रियाज हत्या में विफल होते तो दो और आदमी थे तैयार

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2022 18:46 IST

एनआईए ने कहा कि मोहसिन और आसिफ ने भी हत्यारों को मौके से भागने में मदद की। हत्यारों में से एक, मोहम्मद गौस का एक स्कूटर उदयपुर में खड़ा पाया गया - जो जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देदर्जी की हत्या के लिए स्टैंडबाय पर रहने वाले मोहसिन और आसिफ गुरुवार को हुए थे गिरफ्तारगौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी पर दर्जी कन्हैया लाल की हत्या का है आरोप पूरे हत्याकांड की दोनों ने बनाई थी वीडियो, बाद में एक अन्य वीडियो को किया था जारी

जयपुर: उदयपुर निर्मम हत्याकांड को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए का कहना है कि अगर गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी कन्हैया लाल की हत्या करने में विफल होते तो दो लोग दर्जी की हत्या करने के लिए तैयार थे। स्टैंडबाय पर रहने वाले दो लोगों को - एनआईए ने मोहसिन और आसिफ के रूप में पहचाना और हत्या में कथित साजिश के लिए गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए ने कहा कि मोहसिन और आसिफ ने भी हत्यारों को मौके से भागने में मदद की। हत्यारों में से एक, मोहम्मद गौस का एक स्कूटर उदयपुर में खड़ा पाया गया - जो जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले, एनआईए के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी अंतरराष्ट्रीय संबंध रखने वाले "स्थानीय आत्म-कट्टरपंथी गिरोह" की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

शनिवार को ही चारो आरोपियों को जयपुर स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारो आरोपियों को दस दिन के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर आरोपियों पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। मुश्किल से पुलिस के द्वारा उन्हें भीड़ से बचाकर पुलिस वैन तक ले जाया गया।  48 वर्षीय कन्हैया लाल की पिछले मंगलवार को रियाज़ अख्तरी और ग़ौस मोहम्मद ने बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नृशंस हत्या कर दी थी, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी। 

दोनों ने इस कृत्य को फिल्माया और बाद में इसके बारे में डींग मारते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने "इस्लाम के अपमान" का बदला लिया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी। हालांकि वारदात के दिन ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया।

टॅग्स :एनआईएउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी