लाइव न्यूज़ :

मूक बधिर युवती से दुष्कर्म, जांच में पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला, भाषा विशेषज्ञ की मदद से खुद के साथ रेप की बात बताई

By भाषा | Updated: October 28, 2022 20:21 IST

राजस्थानः पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती के पिता नहीं हैं, जबकि मां घरेलू सहायिका का काम करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमूकबधिर युवती को लावारिस अवस्था में घूमते देखा जिसके बाद उसे सुखेर में एक 'आश्रय स्थल' पर भेजा गया। युवती अगले दिन वहां दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी तो उसके पांव में चोट लग गई जिसके बाद उसे एमबी अस्पताल लाया गया।युवती ने भाषा विशेषज्ञ की मदद से खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई, तब 23 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर में एक मूक बधिर युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती गर्भवती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिरण मगरी के थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को कुछ लोगों ने एक मूकबधिर युवती को लावारिस अवस्था में घूमते देखा जिसके बाद उसे सुखेर में एक 'आश्रय स्थल' पर भेजा गया। मीणा ने बताया कि युवती अगले दिन वहां दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी तो उसके पांव में चोट लग गई जिसके बाद उसे एमबी अस्पताल लाया गया।

थाना अधिकारी के मुताबिक अस्पताल में जांच में उसके चार पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला। उन्होंने बताया कि युवती ने भाषा विशेषज्ञ की मदद से खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई, तब 23 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया।

मीणा के अनुसार युवती ने तीन लोगों की पहचान की है और वे भी मूक बधिर हैं। पुलिस डीएनए एवं अन्य तरह की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसका कहना है कि युवती के पिता नहीं हैं, जबकि मां घरेलू सहायिका का काम करती है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए