लाइव न्यूज़ :

Udaipur Crime News: हरियाणा के रहने वाले 3 बदमाश दुकान में घुसे, मालिक की गला घोंटकर हत्या की, 80 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूटकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 15:28 IST

Udaipur Crime News: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास चौधरी के रूप में हुई, जबकि आशीष चौधरी और संदीप चौधरी सहित दो अन्य अब भी फरार हैं, तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने मौके से भागने के लिए फायरिंग भी की।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।तीनों लूट का प्रयास करने के लिए दुकान में घुसे थे।

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण दुकान के मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी और 80 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब बदमाश भागने की फिराक में थे तो पड़ोसियों ने उनमें से एक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मौके से भागने के लिए फायरिंग भी की।

घटना शहर के भूपालपुरा थाना इलाके की है, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास चौधरी के रूप में हुई, जबकि आशीष चौधरी और संदीप चौधरी सहित दो अन्य अब भी फरार हैं, तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, “तीनों लूट का प्रयास करने के लिए दुकान में घुसे थे। उन्होंने दुकान मालिक का गला घोंट दिया उनमें से एक को उस समय पकड़ लिया गया जब वे मौके से भाग रहे थे।' उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक अनिल पचौरी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली