लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में दो टीटीई ने टिकट नहीं होने पर यात्री को बुरी तरह पीटा, डीआरएम के निर्देश पर हुए निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2023 20:13 IST

बताया जाता है कि बीते दो जनवरी को एक यात्री जयनगर से लोकमान्य तिलक मुंबई को जाने वाली पवन एक्सप्रेस में बिना टिकट के यात्रा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देटिकट चेक करने पहुंचे दो टीटीई ने जब यात्री से टिकट मांगा तो उसने टिकट नहीं होने की बात कही।इसके बाद दोनों टीटीई ने उस यात्री के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार ने गुंडई की सारी हदों को पार कर गए।

पटना: बिहार के समस्तीपुर में चलती ट्रेन में दो टीटीई की दबंगई दिखाते हुए पवन एक्सप्रेस में गुंडों की तरह एक यात्री के साथ मारपीट की है। बोगी में मौजूद किसी यात्री ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जाता है कि बीते दो जनवरी को एक यात्री जयनगर से लोकमान्य तिलक मुंबई को जाने वाली पवन एक्सप्रेस में बिना टिकट के यात्रा कर रहा था। टिकट चेक करने पहुंचे दो टीटीई ने जब यात्री से टिकट मांगा तो उसने टिकट नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों टीटीई ने उस यात्री के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार ने गुंडई की सारी हदों को पार कर गए। 

दोनों टीटीई ने यात्री को ऊपर की बर्थ से खींचकर नीचे गिरा दिया और लात घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री टीटीई से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वो नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। इसी बीच वहां मौजूद शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

दोनों आरोपी टीटीई समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत हैं। दोनों की गुंडई का वीडियो सामने आने के बाद डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :बिहारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली