लाइव न्यूज़ :

Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा की मौत पर पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का मामला, 15 दिन पहले ब्रेकअप के कारण आत्महत्या की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2022 16:28 IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान एम खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देधारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे।

मुंबईः टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शीजान खान के वकील शरद रे ने कहा कि खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है।

मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि एक्ट्रेस तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज़ कराई, जिसके बाद आरोपी(शीज़ान खान) को गिरफ़्तार किया गया। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान के बीच प्रेम संबंध था। उस लड़के ने 15 दिन पहले ब्रेकअप किया था जिसके बाद तुनिशा ने अपने शो के सेट के रेस्ट रूम में आत्महत्या कर ली थी।

चंद्रकांत जाधव ने कहा कि फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई कोण नहीं है। अधिकारी ने बताया कि शर्मा (21) ने शनिवार को वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वालिव पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शर्मा की मां की शिकायत पर वालिव पुलिस ने मृतका के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान एम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ और ‘चक्रवर्तीन अशोक सम्राट’ के अलावा ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में अभिनय के जरिये पहचान हासिल की थी। यह घटना शनिवार को एक सेट पर हुई थी, जहां धारावाहिक ‘अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल’ की शूटिंग की जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा सेट पर शौचालय गई थीं, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटीं और जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर फंदे से लटकी मिलीं। शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे।

उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा