लाइव न्यूज़ :

कानून बनने के बाद महाराष्ट्र में ट्रिपल तलाक का पहला केस दर्ज, व्हाट्सएप्प पर मिला पीड़िता को तीन तलाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 08:58 IST

तीन तलाक पर अधिनियम के बनने के बाद पीड़िता के पति, सास और ननद के खिलाफ तीन तलाक कानून-2019 की धारा 4 और आईपीसी की धारा 406, 498 (अ) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, पति ने पहले पीड़िता से पैसों की डिमांड की। पीड़िता का निकाह मुंब्रा में ही रहने वाले इम्तियाज पटेल के साथ 7 सितंबर, 2015 को हुआ था। दोनों का यह दूसरा निकाह था। 

तीन तलाक पर कानून बनने के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केस दर्ज हुआ है। तीन तलाक अधिनियम बनने के बाद यह महाराष्ट्र का पहला केस बताया जा रहा है। सदन में ये कानून बुधवार को पारित हुआ है। ठाणे पुलिस के मुताबिक महिला को उसके पति ने पिछले साल नवंबर में व्हाट्सएप्प पर तलाक दे दिया था लेकिन तब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब इस अधिनियम के बनने के बाद पीड़िता के पति, सास और ननद के खिलाफ तीन तलाक कानून-2019 की धारा 4 और आईपीसी की धारा 406, 498 (अ) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक अभी फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 31 वर्षीय पीड़िता एमबीए ग्रेजुएट है। पीड़िता का निकाह मुंब्रा में ही रहने वाले इम्तियाज पटेल के साथ 7 सितंबर, 2015 को हुआ था। दोनों का यह दूसरा निकाह था। 

पुलिस के मुताबिक, पति ने पहले पीड़िता से पैसों की डिमांड की। पीड़िता के पिता ने लोन निकाल कर दामाद के लिए बाइक खरीदी। पीड़िता का ये भी आरोप है कि उसके पति का किसी और के साथ अफेयर भी है।  

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "बुधवार को विधेयक पारित होने के बाद, उसने ठाणे आयुक्त कार्यालय में एक आवेदन दायर किया और कहा कि उसके पति के खिलाफ नए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।" जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और अब जांच की जा रही है। 

टॅग्स :तीन तलाक़महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह