लाइव न्यूज़ :

बिहार में बीमार बेटी के ठीक होने के लिए शख्स ने तांत्रिक की सलाह पर 7 साल के भतीजे को दिया बलि

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 10:00 IST

मृतक लड़का बिस्कुट खरीदने के बाद दुकान से वापस घर आ रहा था, उसी समय उसके चाचा ने उसे एक ही झटके में तलवार से काट डाला।

Open in App
ठळक मुद्देटोफनी यादव ने भतीजे को कई ग्रामीणों के सामने एक ही झटके में तलवार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में पता चला कि टोफनी यादव की बेटी अस्वस्थ थी।

नई दिल्ली:बिहार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सात वर्षीय एक लड़के को उसके 35 वर्षीय चाचा ने अपनी तीन महीने की बीमार बेटी को ठीक करने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना 22 दिसंबर को बिहार के जमुई जिला अंतर्गत सोनो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सौरभ कुमार के रूप में मृतक लड़के की पहचान हुई है। सौरभ नाम का लड़का बिस्कुट खरीदने के बाद एक दुकान से घर वापस आ रहा था, तभी उसके चाचा टोफनी यादव ने उसे कई ग्रामीणों के सामने एक ही झटके में तलवार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

बीमार बेटी के स्वास्थ के लिए शख्स ने भतीजा का 'बलि' चढ़ाया-

पूछताछ में पता चला कि टोफनी की बेटी अस्वस्थ थी। पिछले साल पहले उनके दो महीने के बेटे की उसी बीमारी से मौत हो गई थी। उनके चचेरे भाई कारू यादव (22) उन्हें एक तांत्रिक के पास ले गए, जिसकी पहचान जनार्दन गिरी (50) के रूप में की गई, ताकि उनकी बीमार बेटी ठीक हो सके।

इस दौरान गिरी ने उन्हें अपने बड़े भाई केवल यादव के बेटे सौरभ को सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का सुझाव दिया। इसी सुझाव के तहत टोफनी ने सौरभ की हत्या कर दी। उनकी पत्नी सिंधु देवी, माता कुंती देवी और पिता फुलेश्वर को सौरभ को "बलिदान" करने की साजिश के बारे में पता था। 

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

टोफनी यादव, उनकी पत्नी, मां और चचेरे भाई कारू को गांव के ही पास के एक जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तांत्रिक को झारखंड से सटे गिरिडीह की सीमा से दबोचा गया था। पुलिस ने बताया कि टोफनी के पिता भाग रहे हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जमुई के एसपी प्रमोद कुमार के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "हम मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इस मामले को जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट में रखा जाएगा।"

टॅग्स :बिहारकेसजमुईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम