लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में TMC नेता और पूर्व पंचायत प्रधान शेख बाबर अली की हत्या, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 3, 2020 01:48 IST

 पश्चिम बंगाल में बांकुरा जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख बाबर अली की हत्या कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के मंत्री और जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल सांत्रा ने कहा है कि वह आरोपों को सजा दिलवाकर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मृतक शेख बाबर अली के परिवार का कहना है कि पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी गुट ने अली की हत्या कर दी है।

बांकुरा:  पश्चिम बंगाल में बांकुरा जिले के बेलियारा गांव में रविवार (2 अगस्त) को दो समूहों के बीच हुई झड़प में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को दो समूहों के बीच हुए झगड़े के बाद रविवार तड़के बदमाशों ने पूर्व पंचायत प्रधान शेख बाबर अली की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक अली के परिवार का कहना है कि पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी गुट ने अली की हत्या कर दी क्योंकि वह इलाके में बहुत लोकप्रिय थे। पश्चिम बंगाल के मंत्री और जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल सांत्रा ने कहा, ‘‘हम हत्या में शामिल लोगों को सजा दिलाना चाहते हैं। मैं आरोपों की पड़ताल कर रहा हूं।’’

पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता श्याम मुखर्जी ने अली के परिजनों से मुलाकात की और मांग की कि हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला