लाइव न्यूज़ :

अचार कारखाना टैंक में जहरीली गैस से तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2018 02:21 IST

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के एक रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक अवैध अचार कारखाने के मालिक और दो अन्य की रविवार को कारखाने में टैंक से निकली जहरीली गैस के सांस के साथ अंदर चले जाने से मौत हो गई।

Open in App

गाजियाबाद, 17 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के एक रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक अवैध अचार कारखाने के मालिक और दो अन्य की रविवार को कारखाने में टैंक से निकली जहरीली गैस के सांस के साथ अंदर चले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया घटना दौलत नगर क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। 

पुलिस ने बताया कि लव कुश प्रसाद जायसवाल (62) गत तीन वर्षों से अचार का कारखाना चला रहे था। कारखाना बरसात के मौसम में बंद था। कारखाने में अचार पकाने के लिए 10 फुट गहरा टैंक है। जायसवाल ने टैंक से पानी निकालने के लिए कारखाना खोला था। 

पुलिस ने बताया कि जायसवाल एक सीढ़ी की मदद से टैंक में उतरे और जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए।  पुलिस ने बताया कि जब वह बाहर नहीं आये तो उनका 35 वर्षीय पुत्र उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरा। वह भी बेहोश हो गया। जायसवाल की पत्नी ने अपने पति और पुत्र को बेहोश देखकर शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी हृदयराज दुबे भी उन्हें बचाने के लिए आये लेकिन वह भी बेहोश हो गए। कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जो मौके पर पहुंची और वहां पर दमकल कर्मी भी पहुंचे।  पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने जहरीली गैस निकालने के लिए पीछे की दीवार में एक बड़ा छेद किया। दो घंटे के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एनडीआरएफ निरीक्षक करम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों की मौत टैंक में एकत्रित हाइड्रोजन सल्फाइड और कार्बन मोनोआक्साइड गैस के शरीर के भीतर चले जाने से हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कारखाने को सील कर दिया गया है। 

टॅग्स :गाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई