लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: August 13, 2020 17:44 IST

थाना फेज-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले 26 वर्षीय कालीचरण ने बुधवार देर रात शराब के नशे में अपने घर के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा: नोएडा में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले 26 वर्षीय कालीचरण ने बुधवार देर रात शराब के नशे में अपने घर के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब के नशे का आदी था और कुछ समय से बेरोजगार चल रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की दूसरी घटना थाना फेज-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में हुई। यहां किराए के मकान में रहने वाले 24 वर्षीय दिनेश ने अपने घर में रात में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से बेरोजगार था, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थाना फेज-3 के सेक्टर 66 में रहनेवाले युवक ने बृहस्पतिवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अग्रवाल ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाले 29 वर्षीय ऋषि गौतम ने आज सुबह अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से मथुरा का रहनेवाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई