लाइव न्यूज़ :

बिहार के सारण जिले में जमीन विवाद में तीन सगे भाईयों का हुआ मर्डर, दो गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2023 16:21 IST

c। इसी बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, उसके बाद चाकू घोंपकर सभी की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे जानकारी के अनुसार पहले से दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा थाशनिवार रात किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, उसके बाद चाकू घोंपकर सभी की हत्या कर दी गईइस घटना में पांच लोगों पर किया गया था चाकू से वार, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं

पटना: बिहार में सारण (छपरा) जिले के एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा पचुआ गांव से ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद में एक युवक ने अपने तीन सगे भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। चर्चा के अनुसार पहले से जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, उसके बाद चाकू घोंपकर सभी की हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक ने पांच लोगों को चाकू मार दी। इस हमले में उसके तीन सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम स्वामीनाथ महतो, दिनेश महतो और राजेश्वर महतो है। 

उधर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार स्वर्गीय हीरा महतो के चार बेटे थे। इनके बीच जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसमें चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन भाइयों की मौत चाकू लगने से हो गई। 

वहीं, झगड़े में बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी चाकू मार दी गई है। हमले में घायल पांचों लोगों को एकमा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दिनेश महतो और स्वामीनाथ महतो की इलाज के क्रम में मौत हो ग॥ जबकि राजेश्वर महतो को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। 

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया और तीनों शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला