लाइव न्यूज़ :

राजनयिकों के नाम पर विदेशों से मंगवाते थे लग्जरी कार, करोड़ों की कस्टम ड्यूटी चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 09:21 IST

राजस्व आसूचना निदेशालय यानी डीआरआई ने विदेशों से राजनयिकों के नाम पर लग्जरी कारों को भारत लाकर तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है डीआरआई का मानना है आगे इन्वेस्टिगेशन में कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं

राजस्व आसूचना निदेशालय यानी डीआरआई ने विदेशों से राजनयिकों के नाम पर लग्जरी कारों को भारत लाकर तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह राजनयिकों के नाम का इस्तेमाल कर करीब 204 फीसद कस्टम ड्यूटी बचाता था। गिरोह के बारे में पता लगते ही डीआरआई ने ऑपरेशन मोंटी कार्लो को लांच किया और गिरोह के सदस्यों की हरकतों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी। 

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गुरुग्राम में लग्जरी गाड़ियों की डीलिंग करने वाली कंपनी का सीईओ भी शामिल है। डीआरआई का मानना है कि जांच में कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। डीआरआई ने मुंबई में इस गैंग का पर्दाफाश किया।

डीआरआई की जांच में सामने आया कि अफ्रीकन देशों से ताल्लुक रखने वाले डिप्लोमेट के नाम पर एक कार मंगवाई गई और उसके मुंबई पहुंचते ही गैंग के सदस्य कार को ट्रांसपोर्ट व्हीकल पर लादकर अंधेरी ले गए। जहां डीआरआई ने उन्हें धर दबोचा। सिर्फ मुंबई ही नहीं देश के 7 शहरों में यह ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 6 गाड़ी पकड़ी गई।

डीआरआई की जांच में खुलासा हुआ है कि अभी तक गैंग ने 20 से ज्यादा डिप्लोमेट्स के नाम का इस्तेमाल किया है और कारें मंगवाई हैं। डिप्लोमेट्स और उनके परिवार के लोगों को भारत में इंपोर्ट करके लाई गई गाड़ी पर कस्टम ड्यूटी नहीं भरनी पड़ती थी, जिसके चलते गैंग के सदस्यों ने यह तरीका अपनाया। इसके चलते उन्हें 204 फीसद की बचत हो जाती थी। ऐसा करके वह एक मोटी रकम बचाते थे।

डीआरआई की जांच में यह भी सामने आया कि अब तक इन आरोपियों ने करीब 25 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी की है। 

टॅग्स :कारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत