लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों ने रंगीन मिजाजी में कर दी एक बुजुर्ग की हत्या, सुनकर रह जाएंगे हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2022 20:43 IST

75 साल के प्रेमी को एक प्रेमिका ने अपने चार अन्य बुजुर्ग आशिकों से हत्या करवा दी। कहा जा रहा है कि यहां पांच बुजुर्ग एक 30 साल की विधवा से प्रेम की पींगे लड़ा रहे थे। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इन सभी बुजुर्गों की उम्र 60 साल से ऊपर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकहा जा रहा है कि यहां पांच बुजुर्ग एक 30 साल की विधवा से प्रेम की पींगे लड़ा रहे थेदिलचस्प बात तो यह है कि इन सभी बुजुर्गों की उम्र 60 साल से ऊपर की थीइश्क जब परवान चढ़ा तो चार बुजुर्ग एक तरफ हो गए और प्रेमिका के इशारे पर 75 वर्षीय बुजुर्ग तृपित शर्मा को मार डाला

पटना:बिहार में नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र से बुजुर्गों की अजब रंगीन मिजाजी कहानी सामने आई है। यहां एक 75 साल के प्रेमी को एक प्रेमिका ने अपने चार अन्य बुजुर्ग आशिकों से हत्या करवा दी। कहा जा रहा है कि यहां पांच बुजुर्ग एक 30 साल की विधवा से प्रेम की पींगे लड़ा रहे थे। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इन सभी बुजुर्गों की उम्र 60 साल से ऊपर की थी। इसी में इश्क जब परवान चढ़ा तो चार बुजुर्ग एक तरफ हो गए और प्रेमिका के इशारे पर 75 वर्षीय बुजुर्ग तृपित शर्मा को मार डाला। 

पुलिस के अनुसार इश्क की यह कहानी चाय की दुकान से शुरू होती है। यहां विधवा महिला अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में रहती थी और चाय की दुकान चलाती थी। वहीं पर चार बुजुर्ग रोज चाय पीने आते थे। चाय की चुश्कियों के साथ ही चारों बुजुर्ग उस महिला से दिल लगा बैठे। चाय की चुस्कियों के साथ ही दिल की धडकनें भी जोर-जोर से धड़कने लगीं। इसी बीच पांचवें बुजुर्ग ने भी दखल दे दी। बुजुर्ग तृपिता शर्मा का विधवा के घर खूब आना-जाना ज्यादा होने लगा। लेकिन तृपित शर्मा जब उस महिला से बात करता था, तो अन्य चार बुजुर्गों को यह अच्छा नही लगता था। यह चारों बुजुर्गों को नागवार गुजरी। 

उन्होंने महिला से कहा कि तुम्हारा तो एक और पांचवां आशिक है। इसपर महिला ने कहा कि ऐसा है तो इसे हटा दो। फिर पीनो देवी के घर पर चारों आशिकों ने तृपित शर्मा को हटाने का प्लान तैयार किया। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को तृपित शर्मा की हत्या हो गई। इसके बाद शव एक मकान की पानी की टंकी में पाया गया। शव को जब निकाला गया तो उसकी पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा के रूप में हुई। 

पुलिस की छानबीन में धीरे-धीरे इस हत्याकांड पर से पर्दा उठने लगा और शक की सूई उसी चाय बेचने वाली महिला ओर घूमने लगी। पुलिस ने कड़ाई से जब उससे पूछताछ की, तो महिला टूट गई और इस हत्याकांड का राज खुल गया। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन विधवा ने अन्य चारों बुजुर्ग आशिकों को अपने घर पर बुलाया था। चारों बुजुर्ग आशिकों ने प्लानिंग के मुताबिक तृपित शर्मा को पीट-पीटकर हत्या दी और साक्ष्य पर पर्दा डालने के उद्देश्य से शव को पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बने मकान के पानी के टंकी में डाल दिया। 

सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस घटना के बाद मृतक के पुत्र मिट्ठू कुमार ने अज्ञात के खिलाफ अस्थावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के दिशा निर्देशन और उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष अस्थावां और जिला आसूचना इकाई के कर्मियों ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि 30 वर्षीय विधवा से पांचों बुजुर्गों का अवैध संबंध था। अवैध संबंध के कारण ही यह घटना हुई है।

अभियुक्तों के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 30 वर्षीय महिला, बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक निवासी 75 वर्षीय कृष्णनंदन प्रसाद, अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी 60 वर्षीय सूर्यमणि कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव निवासी वासुदेव पासवान और अस्थावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बनारस प्रसाद उर्फ लोहा सिंह शामिल हैं। अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट हुआ कि 75 वर्षीय तृपित शर्मा की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है।

टॅग्स :हत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?