लाइव न्यूज़ :

8 वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी महिला, बहन की 3 साल की बेटी की गला घोंटा और घर में फंदे से लटक कर की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 16:03 IST

ठाणेः शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।अपराधबोध से ग्रस्त होकर बहन के घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला ने अपनी तीन साल की भांजी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी। अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी बहन की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और अपराधबोध से ग्रस्त होकर बहन के घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी से हुई मौत से बहुत आहत थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला