लाइव न्यूज़ :

ठाणे रेपः दोस्ती और शादी का वादा कर 13 साल की लड़की से 28 वर्षीय आरोपी ने कई बार बनाए जबरन शारीरिक संबंध, विरोध करने पर कूटाई की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2024 16:56 IST

Thane Rape: लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देThane Rape: शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।Thane Rape: यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ।Thane Rape: लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी।

Thane Rape: महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के न्यू आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने आने लगा, जब लड़की के माता-पिता बाहर गये थे तब वह घर आया और कथित तौर पर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ और सोमवार को जब लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी। उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिल्ली के नरेला में पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

नरेला इलाके में एक व्यक्ति को पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय महिला और उसकी 16 वर्षीय पुत्री शनिवार को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में अपने घर में मृत मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी को सोमवार रात बाहरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी की पुत्री की शिकायत पर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि यह भी पता चला कि वह व्यक्ति किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में था, जिसने उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों की सुनवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार दंपति अलग हो गए थे और आरोपी शनिवार को उनके घर पहुंचा ताकि उन्हें उसके खिलाफ मामला वापस लेने के लिए राजी कर सके। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला