लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: परीक्षा के दौरान उत्तर-पुस्तिका नहीं दिखाया, तीन छात्रों ने सहपाठी पर चाकू से हमला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 14:19 IST

Thane Crime News: परीक्षा के दौरान पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्रों को अपनी उत्तर-पुस्तिका दिखाने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र से बाहर निकलते ही उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में दसवीं कक्षा की लिखित परीक्षा के दौरान उत्तर-पुस्तिका न दिखाने पर तीन छात्रों ने अपने सहपाठी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विद्यालय में परीक्षा के बाद यह घटना हुई। घायल छात्र को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''परीक्षा के दौरान पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्रों को अपनी उत्तर-पुस्तिका दिखाने से इनकार कर दिया था।

इससे गुस्साए तीन छात्रों ने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। उन्होंने उस पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।'' उन्होंने कहा कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भिवंडी के शांति नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा