लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 40 वर्षीय पिता ने अपने 11 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या की, शव को चाय की दुकान के पास फेंक रहा था, पुलिस टीम ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 21:51 IST

उल्हासनगर डिवीजन चार के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने बताया कि आरोपी ने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग के शव को अंबरनाथ में एक चाय की दुकान के पास फेंक रहा था।पुलिस के गश्ती दल ने पकड़ लिया।पत्नी से अलग हुए आरोपी के दो बच्चे और हैं।

ठाणेः पुलिस ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ से एक व्यक्ति को अपने 11 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने बुधवार देर रात घटना को अंजाम दिया।

 

उल्हासनगर डिवीजन चार के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने बताया, “आरोपी ने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में, जब वह नाबालिग के शव को अंबरनाथ में एक चाय की दुकान के पास फेंक रहा था, तो पुलिस के एक गश्ती दल ने बृहस्पतिवार की तड़के उसे पकड़ लिया।”

उन्होंने बताया कि पत्नी से अलग हुए आरोपी के दो बच्चे और हैं। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को मिटाना) के तहत अपराध दर्ज किया गया। 

विवाद के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा इलाके में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गढ़ी अशरफ अली मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाला उपेंद्र उर्फ भंवरपाल यादव बुधवार की शाम अपनी पत्नी ज्योति को बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि उपेंद्र ने तैश में आकर ज्योति को तमंचे से दो गोलियां मार दी। इस घटना में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उपेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। मीणा ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच करने तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?