लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 32 साल की बहू ने 60 वर्षीय बुजुर्ग सास के हाथ की तीन उंगलियां चबाई, टेलीविजन की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 16:36 IST

शिवाजी नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि रुशाली कुलकर्णी (60) घर पर भजन कर रही थीं वहीं उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।नाराज बहू ने रुशाली का हाथ पकड़ कर उनकी तीन उंगलियां चबा ली।शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी विजया ने मार-पीट की।

ठाणेःमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में एक महिला ने टेलीविजन की आवाज कम करने को लेकर हुई कहासुनी में अपनी बुजुर्ग सास के हाथ की तीन उंगलियां चबा ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिवाजी नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि रुशाली कुलकर्णी (60) घर पर भजन कर रही थीं वहीं उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी। उन्होंने बताया,‘‘ सोमवार सुबह रुशाली ने विजया से टीवी की आवाज कम करने को कहा, क्योंकि वह भजन कर रही थीं।

इसके बाद उन्होंने टीवी बंद कर दिया, इससे नाराज बहू ने रुशाली का हाथ पकड़ कर उनकी तीन उंगलियां चबा ली। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी विजया ने मार-पीट की।’’ महिला ने शिवाजी नगर थाने में अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ठाणे में कुएं में मिला महिला का शव

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार सुबह 65 वर्ष की एक महिला का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला। यह जानकारी एक निकाय अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि कुछ लोगों ने कुएं में एक शव को देखा है। उन्होंने कहा कि आरडीएमसी की एक टीम के साथ स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शारदा मुरलीधर बुर्से के रूप में की गई है, जो पास में स्थित सिद्धेश्वर गार्डन सोसायटी की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ठाणे में बेटे ने की मां की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स ने अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे खुदकुशी का मामला दिखाने की कोशिश की। कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक एस. जी. गवली ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार को कल्याण नगर में हुई और आरोपी की पहचान 34 वर्षीय रवि पुमनी के तौर पर हुई है जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी नवी मुंबई के घनसोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके अपनी मां सरोजा पुमनी से घरेलू और आर्थिक मसलों पर अक्सर झगड़े होते थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी झगड़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद व्यक्ति ने रस्सी से अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने का संकेत मिला है। उन्होंने बताया कि रवि के पिता की शिकायत पर कोलसेवाड़ी थाने में हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई