लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वालों को अज्ञात हमलवार बना रहे निशाना, आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान में भी महफूज नहीं आतंकी!

By अंजली चौहान | Updated: October 1, 2023 12:50 IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि वह हाफिज सईद के बेटे का है जिसकी सरेआम हत्या कर दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली:भारत के वो दुश्मन जो छुप पर वार करते हैं और पाकिस्तान को अपना पनाहगाह मानते हैं, उन्हें अब पता चल रहा कि पाकिस्तान उनके लिए सुरक्षित नहीं है। जी हां! बिल्कुल सही पढ़ा आपने, क्योंकि कई सालों से पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे आतंकियों की मौत उसी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा हो रही है।

आतंकवादियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके ऐसे दिन भी आएंगे लेकिन हाल ही में हाफिज सईद के बेटे की सरेआम हुई हत्या के बाद ऐसा लगता है कि पाक में आतंकियों की सुरक्षित जगह नहीं बची। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर हाफिज सईद के बेटे की हत्या का दावा करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो में पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर आतंकी की हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इसी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसके अलावा, भारत के खिलाफ कई खूनी साजिश रचने वाले आतंकियों की भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की गई है। समय-समय पर ऐसी खबरे आई है कि पाक में कई खुंखार आतंकियों की मिनटों में मौत हो गई। इसी कड़ी में कंधार प्लेन हाइजैक का आतंकी जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता की कराची में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

19 सितंबर 2022 को नेपाल में आईएसआई ऑपरेटर मोहम्मद लाल की गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया गया था। 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला करने वाले हरविंदर सिंह संधू की लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज से मृत्यु हो गई थी। 

वहीं, 1985 एयर इंडिया बमबारी करने वाले रिपुदमन सिंह मलिक की सरेआम गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि वह हाफिज सईद के बेटे का है जिसकी सरेआम हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एचएम कमांडर बशीर अहमद पीर की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, अल बद्र कमांडर सैयद खालिद रजा की कराची में गोलियों से भून कर बेरहमी से हत्या की गई। आतंकी संगठन हिज्बुल का कमांडर इम्तियाज आलम सरेआम रावलपिंडी में मारा गया।

पाकिस्तान के बारा खैबर में सैयद नूर शालोबर को गोलियों से भून दिया गया। 6 मई 2023 को लाहौर में केसीएफ प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया।

16 जून 2023 को ब्रिटेन के बर्मिंघम में संदिग्ध जहर के कारण अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई। 19 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 1 अगस्त, 2023 को सिंध के नवाबशाह में सरदार हुसैन अरैन को गोली लगी जिसके बाद वह घायल हो गया।

8 सितंबर, 2023 को पीओजेके में रावलकोट मस्जिद के अंदर लश्कर कमांडर रियाज उर्फ ​​अबू कासिम कश्मीरी मुहम्मद आजम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 20 सितंबर 2023 को कनाडा के विन्निपेग में सुखदूल सिंह उर्फ ​​सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

सितंबर 2023 में कराची में हिज़ुबल मुजाहिदीन नेता जियाउर रहमान की सेरआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। 30 सितंबर को सोहराब गोथ, कराची में एलईटी के संस्थापक सदस्य मुफ्ती कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

टॅग्स :आतंकवादीभारतपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो