लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: अस्पताल में भर्ती शख्स की हत्या, वार्ड में जाकर 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2020 12:20 IST

तमिलनाडु के मदुरै में एक सरकारी अस्पताल में हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने इस घटना को सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मदुरै में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती शख्स की हत्यावार्ड में घुसकर 4 बदमाशों ने दिया घंटना को अंजाम, पुलिस के अनुसार गैंगवार से जुड़ा हो सकता है मामला

तमिलनाडु के मदुरै में एक अस्पताल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 4 बदमाश हथियार लेकर राजाजी सरकारी अस्पताल में घुसे और एक शख्स की हत्या कर दी। इसके बाद ये सभी बदमाश वहां से भागने में भी सफल रहे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। 

घटना सुबह करीब 5.30 की बताई जा रही है। बदमाश जब अस्पताल में घुसे तो वार्ड के अन्य कई मरीज सो रहे थे। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार जिस शख्स की हत्या की गई है उसका नाम वी. मुरुगन था और करीब 40 साल का था। इस शख्स पर हत्या का भी आरोप था लेकिन फिलहाल इसका इलाज इस अस्पताल में चल रहा था।

शुरुआती जांच के अनुसार चार बदमाश अस्पताल के एनेक्सर बिल्डिंग के वार्ड 101 में दाखिल हुए। इस समय मुरुगन भी सो रहा था। इन बदमाशों ने घुसते ही मुरुगन पर हमला बोल दिया और कई हथियारों से उसके शरीर पर वार किये। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, चार लोगों का वह गैंग वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने बताया है कि मुरुगन पर 2019 में पटा राजशेखर की हुई हत्या का आरोपी था। मुरुगन पिछले कई महीनों से मदुरै में नहीं रह रहा था और हाल में बीमार पड़ने के बाद वापस लौटा था। पुलिस को शक है कि ये किसी गैंगवार से जुड़ा मामला हो सकता है।

टॅग्स :तमिलनाडुहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम