लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Woman Body: कार में महिला का शव, आरोपी करने वाले थे यह काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 12, 2024 16:43 IST

Tamil Nadu Woman Body: तमिलनाडु के डिंडीगुल में सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार में मिला महिला का शव, गड्ढा खोदते वक्त पकड़े गए आरोपी नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हुई महिलाा की हत्यासड़क किनारे शव को छोड़ कर भागे थे आरोपी

Tamil Nadu Woman Body: टीवी सीरियल सीआईडी तो आपने देखा ही होगा। कई एपिसोड में सीआईडी को सड़क किनारे लाश मिलती है और फिर सीआईडी लाश की पहचान के साथ उसके साथ हुए गुनाह के पीछे छिपे मुजरिमों को सामने लाती है। कुछ ऐसा ही मामला तमिलनाडु के डिंडीगुल से आया है। यहां पर सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां गश्त दे रहे पुलिसकर्मियों को एक कार से महिला का शव मिला है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल डिंडीगुल हाइवे पर स्थानीय पुलिस के द्वारा गश्त दिया जा रहा था। इसी दौरान, पुलिस ने कोडाई रोड के पास सड़क किनारे खड़े एक वाहन की जांच की तो अंदर से एक महिला की लाश मिली। गश्त दे रहे पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी, और शव को कार से बाहर निकाला। 

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में जांच शुरू की तो महिला के रिश्तेदार धिवाकर और इंद्रकुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मृतक महिला की पहचान 27 साल की प्रिंसी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, वह तिरुपुर में एक निजी मिल में काम करती थी।

पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतक महिला के साथ धिवाकर का प्रेम प्रसंग था। लेकिन, अब वह प्रिंसी के साथ ब्रेकअप करना चाहता था। धिवाकर ने प्रिंसी को कई कीमती सामान दिए थे। वह लगातार उस पर उसे वापिस करने का दबाव बना रहा था। इसी सिलसिले में प्रिंसी भी उसे उसके सामान लौटाने के लिए तैयार हो गई। जैसे ही वह धिवाकर के बताए हुए पते पर पहुंची तो यहां नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उसके शव को दफनाने का प्रयास कर रहे थे। वह गड्ढा खोद रहे थे, लेकिन पुलिस को आते देख वह  कार में शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :Tamil Naduमर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम