लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है आरोपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2018 09:59 IST

पीड़िता परिवार के मुताबिक आरोपी ने घटना के बाद बीजेपी और आरएसएस नेताओं से संपर्क होने की धमकी देते हुए उन पर दबाव बनाने की भी काफी कोशिश की थी।

Open in App

चेन्नई, 23 अप्रैल: चेन्नई में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ चुके और पेश से एक वकील को नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम के पी प्रेम अनंत है। यह 2006 में तमिलनाडु के आर के नगर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। हालांकि फिलहाल इनका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। 

पीड़िता परिवार के मुताबिक आरोपी ने घटना के बाद बीजेपी और आरएसएस नेताओं से संपर्क होने की धमकी देते हुए उन पर दबाव बनाने की भी काफी कोशिश की थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कठुआ जैसी वारदात, सो रही बच्ची को घर से उठाकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

क्या है पूरा ममाला 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 10 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ ट्रेन से तिरुवनंतपुरम से चेन्नई जा रही थी। उसी दौरान रात के वक्त स्टेशन से एक शख्स ट्रेन में चढ़ा और रात में सोता देख वह शख्स बच्ची को यहां-वहां छूने की लगा। उसने बच्ची को छूने के दौरान ऐसा कुछ किया कि बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान वहीं सो रहे बच्ची के मां-बाप और परिवार के दूसरे सदस्य जग गए। उसके बाद आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना