लाइव न्यूज़ :

TN: दरगाह उर्स के दौरान नशे में धुत बदमाशों ने पुलिस वाले पर किया हमला, कांस्टेबल की हालत गंभीर-सिर पर आई चोटें, वीडिया वायरल पर हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 29, 2022 08:32 IST

आपको बता दें कि यह उर्स हर दो साल पर आयोजित किया जाता है, इसमें हजारों लोग शामिल होते है जो करीब महीने भर चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक उर्स के दौरान चार आरोपियों ने एक पुलिस वाले पर हमला कर दिया है। इस घटना में पुलिस वाले को गंभीर चोटें भी आई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

चेन्नई: तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक दरगाह के कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने एक पुलिस वाले पर हमला कर दिया जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना इरवाड़ी में संथानकुडु उत्सव के दौरान घटी है जहां हर दो साल के बाद लोकर दरगाह कमेटी द्वारा यह यह सलाना उर्स मनाया जाता है। इस घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस वाले पर हमला होते देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। 

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी पुलिस वाले के साथ सड़क पर मारपीट कर रहे है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यह घटना 23 और 24 जून को घटी है जब पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इरवाड़ी के संथानकुडु उत्सव में ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान नशे की हालत में चार लोगों ने हंगामा करना चाहा जिसे कांस्टेबल रमेश ने रोकना चाहा था। 

पुलिस अधिकारी ने संतनकुडु जुलूस के दौरान पुरुषों को एक तरफ जाने को कहा जिसका नशे में धुत आरोपियों ने इसका विरोध किया और वे उस पर हमला कर दिए। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

हादसे में पुलिस वाले को आई गंभीर चोटें

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में कांस्टेबल रमेश की हालत बहुत गंभीर है जिसे रामनाथपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में चोटें आई है। पुलिस वाले के घायल होने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को और आरोपियों की भी तलाश है। 

क्या है यह संतनकुडु जुलूस

इरवाड़ी में मनाई जाने वाले संतनकुडु जुलूस एक ऐसा प्रोग्राम है जो हर दो साल के बाद आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम में हर बार हजारों लोग जमा होता है और यह करीब महीने भर चलता है। आपको बता दें कि संथानकुडु महोत्सव में सुल्तान सैयद इब्राहिम शहीद बधुशा का उर्स मनाया जाता है। उनका कब्र इरवाड़ी में बनाया गया है। 

इस उर्स का आयोजन स्थानीय दरगाह हकधर प्रबंधन समिति द्वारा राष्ट्रीय अखंडता उत्सव के रूप में किया जाता है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीTamil Naduवायरल वीडियोत्योहारFestival
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली