लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूरः भारी बारिश और तेज हवा, इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, छह को बचाया

By भाषा | Updated: September 7, 2020 20:26 IST

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मियों को मलबा साफ करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के करीब 20 घंटे बाद एक महिला का शव निकालने के बाद सोमवार शाम को मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।लोगों को मामूली चोटें आई है और उन्हें कोयंबटूर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलानीस्वामी ने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

कोयंबटूरः तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की वजह से एक इमारत ढह गई और इसकी चपेट में आकर दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चेट्टी वेढ़ी में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आने से साथ के मकान की छत भी गिर गई। पुलिस ने बताया कि मलबे से हादसे के करीब 20 घंटे बाद एक महिला का शव निकालने के बाद सोमवार शाम को मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

इससे पहले, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मियों को मलबा साफ करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, वे छह लोगों को बचाने में कामयाब हुए। पुलिस ने बताया कि बचाए गए लोगों को मामूली चोटें आई है और उन्हें कोयंबटूर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर के. राजामणि और पुलिस आयुक्त सुमित सरन ने बचाव अभियान की निगरानी की। शहर में रविवार को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं थी। चेन्नई में, पलानीस्वामी ने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देना का निर्देश दिया है।’’ इस बीच, घटनास्थल पर पहुंचे माकपा सांसद पीआर नटराजन ने राज्य सरकार से इमारत गिरने की विस्तृत जांच करवाने की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नजदीक स्थित सेल्वा चिंतामणि तालाब के सौंदर्यीकरण में बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि तलाब के किनारों की मजबूती की पुष्टि करने के बाद ही तलाब के सुंदरीकरण का काम कराया जाना चाहिए। घटनास्थल पर पहुंचे द्रमुक विधायक एन कार्तिक ने भी इमारत के गिरने की वजह स्मार्ट सिटी परियोजना को वजह बताया। उन्होंने कहा कि तलाब के तटबंध कमजोर है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडुबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा