लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: एम्बुलेंस ड्राइवर ने मणिपुर की महिलाओं को 'कोरोना स्प्रेडर्स' कहकर चीन लौटने की दी सलाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2020 14:13 IST

ड्राइवर ने दो मणिपुरी महिलाओं को "कोरोना स्प्रेडर्स" कहकर बुलाया और  उन्हें चीन जाने के लिए भी कहा। साथ ही ड्राइवर ने महिलाओं से माफी मांगने से इनकार कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देड्राइवर ने दो मणिपुरी महिलाओं को "कोरोना स्प्रेडर्स" कहकर बुलाया घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया है

कोयंबटूर: पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं को ताने मारने और उन्हें कोरोना वायरस कहने के आरोप में कोयंबटूर पुलिस ने सोमवार को एक 27 वर्षीय प्राइवेट एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर ने दो मणिपुरी महिलाओं को "कोरोना स्प्रेडर्स" कहकर बुलाया और  उन्हें चीन जाने के लिए भी कहा। साथ ही ड्राइवर ने महिलाओं से माफी मांगने से इनकार कर दिया । घटना तब हुई जब ये महिलाएं किराने का सामान खरीदने गई थीं। उन्हें एंबुलेंस चालक ने रोका, जिन्होंने उन्हें यह कहते हुए परेशान किया कि 'ये कोरोना फैलाने वाले थे और चीन वापस जा सकते हैं'।

बताया जा रहा है कि दो महिलाएं 19 और 20 साल की उम्र शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। रविवार शाम जब महिलाएं पास के किराने का सामान खरीदने गईं तो शराब के नशे में व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया। साथ ही उनके सामने ही अपनी शर्ट उतार दी। जब उन्होंने अलग हटने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें चीनी और कोरोना वायरस कहकर चिढ़ाया। एक पीड़ित ने बताया कि वह आदमी बार-बार हमें ताना मार रहा था। हमने उसे समझाया कि हम चीन से नहीं हैं और इस देश के नागरिक हैं।

इस घटना के बाद सोमवार को लड़कियों ने साईंबाबा कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और वीडियो सबूत भी पेश किया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु सिटी पुलिस एक्ट के सेक्शन 75 (i) (c), भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (i) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निरोधक अधिनियम की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। कोयंबटूर के खोंगसाई ग्रेस में कूकी छात्र संगठन के सचिव के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश लोगों को शहर में कोरोना वायरस फैलने के बाद से ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। 

टॅग्स :तमिलनाडुमणिपुरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी