लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: सात-आठ बार थप्पड़ मारे, सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लात से हमला, बिभव कुमार पर गंभीर आरोप, प्राथमिकी में मालीवाल ने कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 15:15 IST

Swati Maliwal Assault Case: सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर सोमवार को मालीवाल पर कथित हमले की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को तब सामने आई जब राज्यसभा सांसद मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं। 

Open in App
ठळक मुद्देSwati Maliwal Assault Case: मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुका। Swati Maliwal Assault Case: पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में यह जानकारी दी गई है। Swati Maliwal Assault Case: प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी बनाया।

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को कई बार लात मारने के साथ ही थप्पड़ भी मारे थे और मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुका। पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में यह जानकारी दी गई है। केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर सोमवार को मालीवाल पर कथित हमले की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को तब सामने आई जब राज्यसभा सांसद मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी बनाया। प्राथमिकी में कहा गया है कि मालीवाल लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं, लेकिन कुमार नहीं रुका और उसने मालीवाल के सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लातें मारते हुए हमला किया।

मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि कुमार ने उन पर पूरी ताकत से बार-बार हमला किया और कथित तौर पर उन्हें सात-आठ बार थप्पड़ मारे। सोमवार की सुबह मालीवाल यहां सिविल लाइंस पुलिस थाने गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उन पर हमला किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसस्वाति मालीवालअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम