लाइव न्यूज़ :

स्वामी चिन्मयानंद केस में अब 'राम मंदिर' का एंगल, जानें इस मामले में SIT की जांच कहां तक पहुंची

By भाषा | Updated: September 16, 2019 10:34 IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए थे। उच्चतम न्यायालय ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी टीम का गठन किया जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने साक्ष्य के तौर पर चिन्मयानंद का मालिश कराते हुए वीडियो एसआईटी को दिया था लेकिन वो एक साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। 24 अगस्त को छात्रा ने चिन्मयानंद पर परोक्ष आरोप वाला वीडियो शूट किया था।

शाहजहांपुर मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा के तीन दोस्तों और उसके कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने छात्रा के जिन मित्रों से पूछताछ की उनमें वह लड़का भी शामिल है जो राजस्थान में उसकी बरामदगी के वक्त उसके साथ था, इसके अलावा पिछले 24 अगस्त को छात्रा ने चिन्मयानंद पर परोक्ष आरोप वाला वीडियो शूट किया था। उस वक्त कार में ये तीनों युवक मौजूद थे।

एसआईटी ने इन तीनों युवकों को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस लाइन बुलाया था। एसआईटी ने विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और चिन्मयानंद के मुमुक्षु आश्रम परिसर में स्थित दूसरे परास्नातक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की। विशेष जांच टीम ने कॉलेज के दो कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

इस बीच, स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने साक्ष्य के तौर पर चिन्मयानंद का मालिश कराते हुए वीडियो एसआईटी को दिया था, मगर एक साजिश के तहत सोशल मीडिया पर यह वीडियो और उसके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए जा रहे हैं।’’

कथित पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वे साक्ष्य तो मेरी बेटी के ही पास थे। यह एक साजिश है और वह इस मामले को उच्चतम न्यायालय को भी बताएंगे और पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगे।’’

वहीं, दूसरी ओर रविवार को स्वामी चिन्मयानंद के पक्ष में हिंदू महासभा के तथाकथित नेता ओम जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने छह दिसंबर को राम मंदिर का निर्माण करने की घोषणा की है, ऐसे में अगर स्वामी चिन्मयानंद को कुछ हो जाता है तो मंदिर निर्माण में रोड़ा पैदा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी चिन्मयानंद पर दर्ज झूठा मुकदमा रद्द होने वाला है। चिन्मयानंद को दुष्कर्म के मामले में फंसाया जा रहा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फंसाया जाएगा इसलिए वह उत्तर प्रदेश सरकार से चाहते हैं कि चिन्मयानंद के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं कराया जाये और यदि दर्ज हो जाता है तो उसे खत्म कराएं।’’

ओम ने कहा, ‘‘कथित पीड़िता यहां से जाकर दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिली और उन्हीं के दबाव में स्वामी चिन्मयानंद पर जीरो क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।’’ 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?