लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद मामला: शाहजहांपुर पीड़िता की जमानत याचिका पर जानें कोर्ट ने क्या दिया फैसला?

By भाषा | Updated: October 22, 2019 16:28 IST

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के वकील ने दलील दी कि छात्रा यौन शोषण की शिकार है और उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसआईटी और स्वामी चिन्मयानंद के वकीलों को दो सप्ताह का समय दिया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिरौती के एक मामले में आरोपी शाहजहांपुर की एलएलएम की छात्रा की जमानत याचिका पर एसआईटी और स्वामी चिन्मयानंद के वकीलों से अपना जवाब दाखिल करने को मंगलवार को कहा। छात्रा की जमानत याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने पारित किया। एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद की शिकायत पर छात्रा और उसके तीन मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्वामी चिन्मयानंद ने शिकायत की थी कि इन आरोपियों ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने की धमकी दी थी।

छात्रा के वकील ने दलील दी कि छात्रा यौन शोषण की शिकार है और उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। हालांकि, छात्रा की जमानत याचिका का राज्य सरकार और स्वामी चिन्मयानंद के वकीलों ने इस आधार पर विरोध किया कि छात्रा मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इसलिए जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए उन्हें कुछ वक्त दी जानी चाहिए।

अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसआईटी और स्वामी चिन्मयानंद के वकीलों को दो सप्ताह का समय दिया और सुनवाई की अगली तारीख छह नवंबर तय की। इस बीच, एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले में मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपनी स्थिति रिपोर्ट पेश की जिसे अदालत ने देखा और अगली तारीख 28 नवंबर तय करते हुए एसआईटी को उस तारीख तक अगली रिपोर्ट पेश करने को कहा।

न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने निर्देश दिया कि यदि एसआईटी को फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट अगली तारीख तक मिल जाती है तो वह उसे भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे। यह रिपोर्ट टेलीफोन वार्ता में आवाज की पहचान के लिए आवश्यक है।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?