लाइव न्यूज़ :

सुशांत के पिता के वकील ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ नहीं है, इसके बारे में मुंबई पुलिस व कूपर अस्पताल को बताना होगा

By अनुराग आनंद | Updated: August 15, 2020 16:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को शातिर अपराधी तक कह दिया है।विकास सिंह ने कहा था कि सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका बेहद संदिग्ध है। वकील विकास सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस बहुत ही पेशेवर पुलिस है लेकिन इस बार कुछ वजहों से गलत दिशा में जांच की है।

नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

इसके साथ ही विकास सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने इससे पहले ये कहा था-

दिवंगत अभिनेता के परिवार की तरफ उनका केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर कई आरोप लगाए हैं और साथ ही उन्हें शातिर अपराधी तक कह दिया है।

विकास सिंह ने कहा था कि सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका बेहद संदिग्ध हैं। वह बहुत शातिर अपराधी है। उसने जो किया, जब तक परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी, तब तक वह नियमित रूप से बातचीत कर रहा था और उनकी मदद भी कर रहा था। लेकिन, जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, उसने रिया चक्रवर्ती की मदद करना शुरू कर दिया।'

विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस गलत दिशा में कर रही है जांच-

वकील विकास सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस बहुत ही पेशेवर पुलिस है लेकिन कुछ वजहों के चलते उसने गलत दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी। इस केस में मुंबई पुलिस बिल्कुल ही गलत दिशा में चली गई है। इस वजह से सुशांत का परिवार पटना पुलिस के पास गया। सुप्रीम कोर्ट को अपने आदेश में मुंबई पुलिस को सीबीआई की मदद करने का निर्देश देना चाहिए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला