लाइव न्यूज़ :

सुरेंद्र सिंह हत्याकांडः कांग्रेस नेता समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज, चुनावी रंजिश की आशंका

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2019 07:40 IST

Surendra Singh murder case: इस हत्याकांड में वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और बीडीसी सदस्य रामचंद्र के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। रामचंद्र एक कांग्रेस नेता है।

Open in App
ठळक मुद्देबरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की हत्या किए जाने के संबंध में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्मृति ईरानी दोपहर बाद बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं।उन्होंने कहा, ''दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी ... जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया है, उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए आवश्यक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे ।''

उत्तर प्रदेश के अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की हत्या किए जाने के संबंध में पुलिस ने रविवार (27 मई) को कांग्रेस नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। प्रथमदृष्टया मामला लोकसभा चुनाव और पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश का होने की आशंका है।

दयाराम के मुताबिक, इस हत्याकांड में वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और बीडीसी सदस्य रामचंद्र के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। रामचंद्र एक कांग्रेस नेता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है । 

इधर, स्मृति ईरानी दोपहर बाद बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं। स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इससे पहले वह सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढाढस बंधाया। सुरेन्द्र सिंह स्मृति ईरानी के बहुत करीबी माने जाते थे। सिंह के घर पहुंची स्मृति ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ''मैं इस घटना से बहुत दुखी हूँ। सरकार एवं भाजपा संगठन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं ।'' 

उन्होंने कहा, ''दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी ... जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया है, उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए आवश्यक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे ।'' स्मृति ने कहा कि अमेठी को आतंकित करने की नीयत से सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई है। अमेठी टूटे, अमेठी झुके, इस घटना के पीछे यही राज छिपा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का 11 करोड़ का परिवार सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। कानून की मर्यादा में रहकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी । ईरानी ने कहा, ''हम सब को संयम बरतना चाहिए । धैर्य से काम लेना होगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।'' इस बीच लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, ''हमें पुरानी रंजिश का पता चला है।

हम ये भी पता कर रहे हैं कि कहीं कोई राजनीतिक दुश्मनी तो नहीं थी । यूपी पुलिस की टीमें सघन जांच कर रही हैं। अब तक हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है । हमें इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं।'' उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि अगले 12 घंटे में हम हत्या की वजह का पता कर लेंगे । सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है।'' (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हत्याकांडअमेठीस्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह