लाइव न्यूज़ :

हत्या के मामले में मौत की सजा पाए शख्स को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रिहा करने का आदेश दिया, 28 साल से जेल में था बंद, जानिए पूरा मामला

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 28, 2023 13:07 IST

नारायण चेतनराम चौधरी नाम के व्यक्ति पर पुणे में पांच महिलाओं और दो बच्चों की हत्या का आरोप था। 1994 में उसे गिरफ्तार किया गया था और तबसे वह जेल में था। साल 1998 में ट्रायल कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था और मौत की सजा सुनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे28 साल से जेल में बंद था नारायण चेतनराम चौधरीहत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थीसुप्रीम कोर्ट ने अपराध के समय दोषी को नाबालिग माना

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 28 साल से जेल में बंद एक ऐसे कैदी को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है जिसे मौत की सजा सुनाई गई थी। दरअसल शीर्ष अदालत ने पाया कि जब ये घटना हुई थी तब दोषी नाबालिग था।  किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत, किसी नाबालिग को मृत्युदंड नहीं दिया जा सकता है और अधिकतम सजा तीन साल की सजा है। इसी को ध्यान में रखकर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला दिया।

क्या है पूरा मामला

नारायण चेतनराम चौधरी नाम के व्यक्ति पर पुणे में पांच महिलाओं और  दो बच्चों की हत्या का आरोप था। इन महिलाओं में से एक गर्भवती थी। नारायण चेतनराम चौधरी ने इस साल 1994 में अपने दो अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया था। 1994 में ही उसे गिरफ्तार किया गया था और तबसे वह जेल में था। साल 1998 में ट्रायल कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था और मौत की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी नारायण चेतनराम चौधरी की मौत की सजा बरकरार रखी थी। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी गई थी।

इसके बाद किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत तहत एक आवेदन दायर किया गया था जिसमें दावा किया गया था कि नारायण अपराध के समय किशोर था। पुणे के जिला और सत्र न्यायाधीश की जांच रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ, जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने नारायण चेतनराम चौधरी को तुरंत रिहा करने का आदेश पारित किया।

लॉइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की थी उसमें अपराध के समय नारायण की उम्र 20 साल थी।  30 जनवरी 2019 को जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र के अनुसार नारायण का जन्म 01.02.1982 को दर्ज है। इसलिए, अपराध किए जाने की तारीख पर नारायण की उम्र 12 साल 6 महीने रही होगी। जांच के दौरान नारायण चेतनराम चौधरी की वास्तविक जन्मतिथि को लेकर कई विसंगतियां पाई गईं लेकिन अंत में शीर्ष अदालत ने उसे अपराध के समय नाबालिग माना और तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहत्याहाई कोर्टPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह