लाइव न्यूज़ :

8 महीने की बच्ची का रेप: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पोस्‍को एक्ट के तहत कितने मामले हैं लंबित

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 1, 2018 14:29 IST

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में आठ महीने की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया।

Open in App

दिल्ली में 8 महीने की बच्ची के साथ यौन शोषण के मामले में गुरुवार 1 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह पूछा है कि पास्को जांच के तहत पूरे मामले की जांच करने में कितना समय लगेगा।  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और याचिकाकर्ता से पूछा है कि को पोस्‍को एक्ट के तहत देश भर में कितने ट्रायल लंबित हैं ? इसकी पूरी जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट की मांगी रिपोर्ट का जवाब देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि 31 जनवरी को शाम को बच्ची को एम्स में भर्ती किया गया है। पीड़ित बच्ची का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। सरकार ने यह भी कहा कि  75 हजार रुपये का मुआवजा पीड़ित बच्ची के घरवालों को भी दे दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में आठ महीने की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया। बच्ची के निजी अंगों की चोटों को ठीक करने के लिए मंगलवार की सुबह सर्जरी की गई। यह तीन घंटे तक चली। वह अभी खतरे से बाहर है और आईसीयू में है।

आरोपी लेना चाहता था बच्ची को गोद

बच्ची के माता-पिता ने बताया है कि सब कुछ सामान्य था शुक्रवार को बड़ी बेटी के जन्मदिन के सामारोह नें आरोपी शामिल हुआ था और बहुत जोरशोर से उसने तैयारियों में भाग भी लिया था। जब मेरी बेटी का जन्म हुआ था तब वह उसे गोद भी लेना चाहता था। लेकिन हमने उसे अपनी बेटी तब नहीं दी थी। हमेशा की तरह घटना वाले दिन भी मैं और मेरी पत्नी बच्ची को आरोपी भाई के पास छोड़कर चिंतामुक्त होकर काम पर चले गए थे, क्योंकि वह बेरोजगार था और अधिकतर घर पर ही रहता था। मां ने देखा तो बच्ची घर पर हो रही थी

बच्ची की जब मां घर वापस आई तो उसने देखा कि बच्ची लगातार रो रही है और वह खून से लथपथ थी, पूछने पर पता चला कि दिन में बच्ची को आरोपी चचेरा भाई खिला रहा था, जिसके बाद घटना के बारे में पता लग गया। लड़की के पिता और उनके दोस्तों ने कहा कि उन्होंने ऐसे मामलों के बारे में पढ़ा था, लेकिन कभी नहीं सोचा कि उनके साथ क्या होगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी  "सूरज ने अपराध कुबूल लिया है। माता-पिता काम पर जाते वक्त हमेशा बच्ची को परिवार के अन्य सदस्यों के पास छोड़ जाते थे। सूरज के खिलाफ पोस्को के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 9.6% बलात्कार के मामलों में, आरोपी पीड़ितों के लिए जाना जाता था, उनमें से 14.2%, वास्तव में, उनके पीड़ितों से संबंधित होने के नाते।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरेपदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने