लाइव न्यूज़ :

कैमूरः अंधविश्वास में पागल व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी सहित दो बच्चों को फरसे से काटा, घर का माहौल देखकर पुलिस भी स्तब्ध

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2021 19:18 IST

बिहार के कैमूर के भभुआ थाना इलाके के सोनडीहरा गांव का मामला है. घटना के बाद से दहशत का माहौल है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है.पति ने अपनी गर्भवती पत्नी सहित दो बच्चों को फरसा से काटकर मौत के घाट उतार दिया.पुलिस घटना के तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

पटनाः बिहार के कैमूर के भभुआ थाना इलाके के सोनडीहरा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास में पागल एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी सहित दो मासूमों की जान ले ली.

 

इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. घटना मंगलवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झाड़ फूंक, भूत प्रेत के अंधविश्वास के कारण पति ने अपनी गर्भवती पत्नी सहित दो बच्चों को फरसा से काटकर मौत के घाट उतार दिया.

इस स्तब्धकारी घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम आनन-फानन में उस गांव पहुंची, लेकिन घर का माहौल देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई. इसले बाद पुलिस ने महिला और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया.

हत्या करने वाले आरोपित व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर भभुआ थाना लेकर आई. हत्यारोपी से पुलिस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है. मृतकों में मोतिरूपा(30 वर्ष), एक डेढ़ वर्षीय खुशी कुमारी और ढाई वर्षीय शिवम् कुमार शामिल है. पुलिस घटना के तमाम बिंदुओ पर जांच कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद