लाइव न्यूज़ :

सुपौलः आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही महिला ने अपने दो बच्चों संग खुद को किया आग के हवाले, पड़ोसियों ने जान पर खेलकर ऐसे बचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2022 19:36 IST

बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूरा पथरा गांव का मामला है. बच्चों के पिता गुलाब साह हाल ही में मजदूरी करने लुधियाना गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घटना में भाई-बहन कमर से नीचे बुरी तरह झुलस गई.बच्चों के शरीर पर केरोसिन डालकर उन्हें गड्ढे में धकेल दिया.

पटनाः बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूरा पथरा गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार को देर रात गरीबी और आर्थिक तंगी से परेशान एक मां ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया.

 

 

हालांकि ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को जलने से बचा लिया. दोनों बच्चों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. महिला ने पहले अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया और फिर खुद उसमें कूद पड़ी. हालांकि महिला के पड़ोसियों ने दोनों बच्चों को जलने से बचा लिया है. दोनों बच्चों का इलाज अभी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

घटना सोमवार की रात्रि करीब बारह बजे की बताई जा रही है. इस घटना में भाई-बहन कमर से नीचे बुरी तरह झुलस गई. साथ ही मां भी मामूली रूप से झुलसी है. घटना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई. उक्त बच्चों के पिता गुलाब साह हाल ही में मजदूरी करने लुधियाना गए हैं. बताया जाता है कि गुलाब शाह लुधियाना में काम करता है.

घर पर उसकी पत्नी रत्नी देवी उर्फ रूगी देवी अपने दो बच्चों संगीता (7 वर्ष) और शिव कुमार (6 वर्ष) के साथ रहती है. सोमवार की रात करीब 12 बजे रत्नी देवी ने घर के आंगन में एक गड्ढा बनाया. फिर उसमें पुआल और लकडी डालकर आग लगा दी. इसके बाद दोनों बच्चों के शरीर पर केरोसिन डालकर उन्हें गड्ढे में धकेल दिया.

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और फिर दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला फिलहाल दोनों बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बच्चों को आग में जलाने के क्रम में महिला का पांव भी जख्मी हो गया है. आग में झुलसी वर्ग दो की छात्रा आठ वर्षीय संगीता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात्रि खाना पीना खाकर सो गए थे.

मेरी मां खुद शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर पुआल में आग लगाकर हम दोनों भाई-बहन को आग में ढकेल दिया और मां भी जलती आग में कूद गई. महिला ने पहले भी जहर खाकर जान देने का प्रयास कर चुकी है. ग्रामीण बताते हैं कि महिला ने लोगों से कुछ कर्जा भी लिया हुआ था.

आज स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य प्रबंधक के सहयोग से उक्त बुरी तरह से आग में झुलसी 8 वर्षीय संगीता कुमारी व 6 वर्षीय शिव कुमार समेत उसकी मां रतनी देवी उर्फ रूबी देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों की मानें तो उक्त महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. साथ ही आर्थिक तंगी के चलते आए दिन महिला तनाव में रहा करती थी. हालांकि उक्त महिला घटना के संबंध में फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा