लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को कोर्ट ने माना आरोपी, 7 जुलाई को पेशी

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2018 18:19 IST

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जून: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें आरोपी माना है। इसके साथ ही शशि थरूर को एक समन जारी करके 7 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हाल ही में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की चार्जशीट पर एक्शन नहीं लिया था।ये भी पढ़ें:  जीना नहीं चाहती', मौत के कुछ दिन पहले सुनंदा ने पति शशि थरूर को किया था ये मैसेज

दिल्ली पुलिस की मानें तो शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने तहत केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने कोर्ट में केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारी के आधार कहा कि ये मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता का है। पुलिस ने यह चार्जशीट करीब चार साल के बाद फाइल की है। वहीं, सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं। ऐसे में अब आज कोर्ट तय करेगा कि शशि थरूर के खिलाफ मामला चलेगा या नहीं।ये भी पढ़ें: नंदा पुष्कर की मौत मामले में पुलिस ने दायर की चार्जशीट, पति शशि थरूर को माना संदिग्ध

शशि थरुर पर लगी धाराएंदिल्ली पुलिस की यह चार्जशीट आईपीसी की धारी 306 और 498(ए) के तहत दायर की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को की जाएगी। चार्जशीट के मुताबिक, थरूर संदेह के दायरे में हैं, लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

जानें क्या है मामलासुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस की कथित वजह शशि थरूर और मेहर तरार के बीच नजदीकियां बताई गईं।

थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत अब भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की मौत सिगरेट में जहर देने से नहीं हुई थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों संग होटल लीलावती के कमरा नम्बर 345 से सिगरेट, पानी की बोतल और दीवार पर लगे कथित खून के धब्बे उठाए थे। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई थी। 

टॅग्स :शशि थरूरमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब