लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः रात 12 बजे लगी आग, 2 वर्षीय बेटी जिंदा जली, पत्नी गीता बुरी तरह झुलसी, सारा सामान जलकर राख, 3 बच्चों को बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 09:51 IST

पत्नी गीता (35) बुरी तरह झुलस गयीं। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी गीता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के एक गांव में स्थित घर में आग लग जाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सोनवरसा गांव में हरीश वर्मा के घर में रविवार रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। इस हादसे में हरीश की दो वर्षीय बेटी पूनम की आग में झुलसकर मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गीता (35) बुरी तरह झुलस गयीं। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी गीता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरीश वर्मा के अन्य तीन बच्चों को बचा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। बल्दीराय के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली की एक फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में सोमवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस रोड के केपीएम इलाके में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘दमकल की कुल 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लेने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?