लाइव न्यूज़ :

Sultanpur Executive Engineer Murder: घर में घुसकर जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की पीट-पीटकर हत्या, आवास से 50 मीटर दूर दफ्तर, किससे रंजिश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 18:43 IST

Sultanpur Executive Engineer Murder: विनोवापुरी मोहल्ले में किराए पर रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (40) की उनके कमरे में अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पड़ताल में जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम लगी हुई हैं। अभियंता के चालक संदीप से पूछताछ एवं पड़ताल में जुटी हुई है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sultanpur Executive Engineer Murder: सुलतानपुर शहर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जल निगम के एक अधिशासी अभियंता की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चालक के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अधिशासी अभियंता को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह थाना कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराए पर रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (40) की उनके कमरे में अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पड़ताल में जुटी हैं।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम लगी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा, नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिशासी अभियंता के चालक संदीप से पूछताछ एवं पड़ताल में जुटी हुई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक संदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर अधिशासी अभियंता के आवास से 50 मीटर दूर स्थित जल निगम दफ्तर में तैनात गार्ड व लोग पहुंचे और अधिशासी अभियंता को जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि प्रयागराज निवासी संतोष कुमार के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। बर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं। कहा जा रहा है कि इस घटना में कोई विभागीय कर्मचारी शामिल हो सकता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?