लाइव न्यूज़ :

Sultanpur Crime News: मोटरसाइकिल को लेकर दो सगे भाई में कहासुनी, मां-बाप की एक न सुनी, छोटे भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2024 13:02 IST

Sultanpur Crime News: विपिन के बड़े भाई संदीप कुमार (35) ने आपत्ति की, तो दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गयी।मां नौरंगी देवी और पिता हृदय राम नागर दोनों के मध्य बीच बचाव करने लगे। विपिन घर से चाकू लेकर आया और संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया।

Sultanpur Crime News: सुलतानपुर जिले में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई को कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरपुर गांव में हृदयराम नागर के छोटे पुत्र विपिन ने सोमवार रात गली में मोटरसाइकिल खड़ी की थी, इसी बात को लेकर विपिन के बड़े भाई संदीप कुमार (35) ने आपत्ति की, तो दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गयी, मां नौरंगी देवी और पिता हृदय राम नागर दोनों के मध्य बीच बचाव करने लगे। पुलिस के अनुसार दोनों ने मां-बाप की एक न सुनी। आखिर में माता-पिता आस-पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाने गए। तभी विपिन घर से चाकू लेकर आया और संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया।

पुलिस के मुताबिक संदीप चाकू लगने के बाद वहीं तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उपरोक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। एसपी बर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए