लाइव न्यूज़ :

सुदीक्षा भाटी मौत: 10 हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द मामले का हो सकता है खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 15, 2020 14:29 IST

Sudeeksha Bhati Death Case: सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थीं। उसे 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। परिवार का दावा है कि सुदीक्षा भाटी की मौत एक हत्या है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। इस पूरे मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है। सुदीक्षा भाटी केस में मामले में पुलिस ने 5 टीम गठित की थी और एसआईटी टीम का भी गठन किया था।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में अमेरिका में पढ़ाई कर रही छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। सुदीक्षा भाटी का एक्सीडेंट करवाने में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है पुलिस ने उनका पता लगा लिया है। पुलिस ने इसके लिए 10 हजार 7 सौ बुलेट और मोटरसाइकिल को खंगाला है। हजारों  मोटरसाइकिल को खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। अब बताया जा रहा है कि पुलिस इस पूरे मामले में जल्द खुलासा कर सकती है।  

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। इस पूरे मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पुलिस उन अपराधी की कॉल डिटेल खंगाल रही जो घटनास्थल पर थे। सुदीक्षा भाटी की मौत के लगभग 36 घंटे बाद 11 अगस्त की रात को पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 5 टीम गठित की थी और एसआईटी टीम का भी गठन किया था।

सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटो)

परिवार का दावा- सुदीक्षा की मौत हादसा नहीं, एक हत्या है

10 अगस्त को बुलंदशहर में सुदीक्षा भाटी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हालांकि परिवार वालों का दावा है कि ये एक हत्या है। परिवार के मुताबिक सुदीक्षा भाटी अपने चाचा के साथ ही बाइक पर अपने मामा के घर जा रही थी, जिस दौरान रोड एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई। सुदीक्षा भाटी के चाचा सतेंद्र भाटी ने मीडिया को बताया कि रास्ते में एक बुलेट ने हमें कई बार ओवरटेक किया, मैंने मोटरसाइकिल की स्पीड कम की और बुलेट सवार ने आगे जाकर अचानक ब्रेक मारी जिसमें बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें सुदीक्षा के सिर में चोट लग गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। 

परिवार का दावा है कि बुलेट सवार दो शख्स सुदीक्षा को परेशान कर रहे थे इसलिए उनका वह पीछा कर रहे थे। 

सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटो)

पुलिस ने कहा था- शुरुआती जांच में नहीं मिले छेड़छाड़ के सबूत 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल शुरुआती जांच के में सुदीक्षा से छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा है कि परिवार तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है। 

शहर के एसएसपी संतोष कुमार ने यह भी दावा किया है कि जब 10 अगस्त सोमवार को यह एक्सीडेंट हुआ तो सुदीक्षा भाटी का एक भाई, जो हाई स्कूल से पास है और संभवत एक नाबालिग है, वही बाइक चला रहा था। 

पुलिस ने कहा, दुर्घटना बुलंदशहर में सुबह 8.50 बजे हुई थी और सुदीक्षा के चाचा का मोबाइल का लोकेशन 9.17 बजे दादरी में था। असल में चाचा सतेंद्र भाटी घटनास्थल पर 10.49 बजे पहुंचे थे। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?