लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मार्कशीट में देरी को लेकर छात्र ने इंदौर के फार्मेसी कॉलेज में प्रिंसिपल को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2023 16:27 IST

आरोपी छात्र आशुतोष ने खुलासा किया कि उसने अपने सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दी थी और परिणाम जुलाई 2022 में आया था। हालांकि, कई बार अनुरोध करने के बाद भी, कॉलेज उसे मार्कशीट प्रदान नहीं कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंसिपल पर हमला करने के बाद आरोपी छात्र करना चाहता था सुसाइडअपनी मार्कशीट को लेकर कॉलेज से परेशान था पूर्व छात्रइससे पहले इसी मामले को लेकर उसने एक प्रोफेसर को भी मारा था चाकू

इंदौर: इंदौर के बीएम कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर अपने कॉलेज की प्रिंसिपल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आशुतोष श्रीवास्तव नाम का पूर्व छात्र अपनी मार्कशीट मिलने में देरी से परेशान था और जब वह घर लौट रहा था तो उसने महिला प्रधानाध्यापक पर हमला कर दिया। इंदौर के पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विर्दे ने कहा कि कॉलेज की प्राचार्य 54 वर्षीय विमुक्ता शर्मा 90 फीसदी जल चुकी हैं और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

कर्मचारियों ने बुझाई आग, हमला करने के बाद आरोपी भी करना चाहता था सुसाइड

पीड़िता कॉलेज की इमारत की ओर भागी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए। आरोपी के हाथ और सीने में भी चोटें आई हैं। उसने तिंछा फॉल में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन एक चौकीदार ने उसे रोक दिया। चौकीदार उसे थाने ले गए जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि वह प्रिंसिपल से परेशान था। 

मार्कशीट को लेकर कॉलेज से परेशान था पूर्व छात्र

पूछताछ के दौरान, आशुतोष ने खुलासा किया कि उसने अपने सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दी थी और परिणाम जुलाई 2022 में आया था। हालांकि, कई बार अनुरोध करने के बाद भी, कॉलेज उसे मार्कशीट प्रदान नहीं कर रहा था। इससे नाराज होकर उसने महिला प्रधानाध्यापक पर उस समय हमला कर दिया जब वह घर लौट रही थी। वह पूर्व में भी प्राचार्य को प्रताड़ित कर चुका है। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन मामूली बात समझकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे पहले एक प्रोफेसर को भी मारा था चाकू

दरअसल उसने पहले कॉलेज के एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला किया था जिसके लिए उसे पिछले दिनों गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राचार्य की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वह स्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। 

टॅग्स :इंदौरक्राइमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने