लाइव न्यूज़ :

अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिली, सच्चाई जानकर पुलिस ने भी सर पकड़ लिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 20, 2023 17:07 IST

सूचना देने वाले छात्र की उम्र 12 साल है। यूट्यूब पर उसने एक न्यूज कंटेंट देखा था जिसमें 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ाने की खबर साझा की गई थी जिसके बाद छात्र ने यह सूचना पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिलीसूचना देने वाले छात्र की उम्र 12 साल निकलीयूट्यूब पर उसने एक न्यूज कंटेंट देखा था

बरेली: अयोध्याराम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिलने से पुलिस के होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया। इटौरिया, फतेहगंज पूर्वी, बरेली के निवासी कक्षा 8 के छात्र ने 19 सितंबर की शाम को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और कहा कि 21 सितंबर को राम मंदिर को उड़ा दिया जाएगा। फोन कॉल आते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जब उसका नाम-पता पूछा तो वह डर गया और मोबाइल बंद कर फोन काट दिया।

आपातकालीन नंबर पर अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए  12 साल के किशोर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर ने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था, जिसमें अयोध्या राम मंदिर को बम उड़ाए जाने की जानकारी थी, जिसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को छोड़ दिया। 

मामले की जानकारी देते हुए बरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस के आपातकालीन नंबर पर अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने संबंधी एक फोन आया। उन्होंने बताया कि फोन बरेली से आया था, जिसके बाद अयोध्या में विशेष अलर्ट के साथ बरेली में फोन करने वाले की तलाश शुरू हुई।

फोन नंबर के आधार पर पता थाना फतेहगंज पूर्वी के अटरिया गांव का निकला। संबंधित पते पर जब पुलिस पहुंची तो फोन करने वाले की पहचान आठवीं कक्षा छात्र एक किशोर के रूप में हुई। मिश्रा ने बुधवार को कहा कि किशोर ने पूछताछ में बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था जिसमें राम मंदिर को 21 सितंबर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद उसने आपातकालीन नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी।

 मिश्रा ने बताया कि छात्र की उम्र 12 साल है। यूट्यूब पर उसने एक न्यूज कंटेंट देखा था जिसमें 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ाने की खबर साझा की गई थी जिसके बाद छात्र ने यह सूचना पुलिस को दी। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को छोड़ दिया। 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?