लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ जवान ने की खुदकुशी, दो सालों में यहां 50 जवान कर चुके हैं आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 12, 2020 11:43 IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने विधानसभा में बताया था कि राज्य में पिछले लगभग दो वर्ष के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 50 जवानों ने आत्महत्या की है। इनमें से 18 जवानों ने राज्य के बस्तर क्षेत्र के छह जिलों में आत्महत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ जवान ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहींपिछले दो सालों में इस क्षेत्र में तैनाती के बाद 50 एसटीएफ जवान कर चुके हैं आत्महत्या

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार तड़के अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्तपतिवार को ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली शिविर में एसटीएफ के जवान रामाराम स्वामी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के शिविर के जवानों ने बैरक में गोली चलने की आवाज सुनी।

जब उन्होंने वहां जाकर देखा तब रामाराम गंभीर हालत में वहां पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि शिविर के जवानों ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी और रामाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रामाराम ने खुदकुशी क्यों की है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पोटली में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, डीआरजी और एसटीएफ के लिए शिविर की स्थापना की गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामाराम राजस्थान के सीकर जिले के चला गांव के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में इस महीने की चार तारीख को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने विधानसभा में बताया था कि राज्य में पिछले लगभग दो वर्ष के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 50 जवानों ने आत्महत्या की है। इनमें से 18 जवानों ने राज्य के बस्तर क्षेत्र के छह जिलों में आत्महत्या की है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट