लाइव न्यूज़ :

कानपुर: एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह का मिला सात लाइनों का सुसाइड नोट, पत्नी के लिए लिखे भावुक शब्द

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2018 11:04 IST

एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह के बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 06 सितंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह ने को बुधवार जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। एसपी सुरेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती करागाय गया था।  सुरेंद्र कुमार के खुदकुशी करने के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सुरेंद्र की खुदकुशी की कोशिश से हर कोई सख्ते में है। ऐसे में एसएसपी के आदेश के बाद फोरेंसिक टीम ने उनके घर की छानबीन की जहां सुसाइड नोट मिला है।

 जिसके बाद टीम ने एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह के बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया है। साथ ही उनको वहां से एक खत में प्राप्त हुआ है। फोरेंसिक टीम को घर से कागज के टुकड़े बरामद हुए। इससे जोड़कर देखा गया तो सुसाइड नोट निकला। खबर के अनुसार खत में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में लिखा है कि रवीना आई लव यू । खत को हांलाकि कि सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन इससे इतना तो साफ हो गया है कि सुसाइड के पीछे पारिवारिक कहल है।

सुरेंद्र सिंह 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं जो कानुपर नगर में तैनात थे। सुरेंद्र सिंह की पत्नी खुद डॉक्टर हैं तो ऐसे में पहले खुद पति को उन्होंने उल्टी करवाई और जब हालत ज्यादा खराब हुई तो अस्पताल ले गईं। पुलिस ने अघोषित तरीकेसे आवास को अपनी निगरानी में ले लिया है। वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

सुरेंद्र कुमार दास की खुदकुशी को लेकर एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि इसकी सुचना हमें सुबह 4 बजे प्राप्त हुई कि अचानक से सुरेंद्र दास की तबियत खराब हो गई है। हमें मेडिकल रिपोट्स का इंताजर है। उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से अपने परिवारिक कलह को लेकर परेशान थे।एसपी सुरेंद्र कुमार की तबियत का जायजा ADG अविनाश चंद्र, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा समेत कई अधिकारी लेनें पहुंचे। इसके अलावा उनका परिवार मौजूद रहा।

टॅग्स :कानपुरआत्मघाती हमलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह