लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेपः सेना में कार्यरत है CBSE टॉपर से बलात्कार का मुख्य आरोपी, डीजीपी बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 15, 2018 11:30 IST

वहीं इस पूरे मामले में जांच की स्थिति जानने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा DGP को चिट्ठी लिख जानकारी मांगी है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर:हरियाणा के रेवाड़ी जिले की सीबीएसई टॉपर से गैंगरेप मामले में एक नई बात सामने आई हैं। गैंगरेप का मुख्य आरोपी सेना का जवान है। हरियाणा डीजीपी बीएस सिंधु ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्य आरोपी सेना का जवान है और उसकी पोस्टिंग राजस्थान में हैं। हम उसके खिलाफ वारंट निकाल रहे है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी लिखी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने चिट्ठी लिख डीजीपी से गैंगरेप मामले में जांच की अपडेट मांगी है। वहीं एसपी नाजीनन भसीन पीड़िता मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंची हैं। मीडिया से बात करते हुए एसपी ने बताया- मैंने आज पीडि़ता से बात की है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।  

 

रेवाड़ी गैंगरेप मामला क्या है?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पुलिस पर आरोप है कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि मामले तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है। पुुलिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जहां रेप की पुष्टि हो चुकी है। वहीं छात्रा की मां ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद मोदी जी ने मेरी बेटी को सम्मानित किया था। मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हूं।'

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड