लाइव न्यूज़ :

घोसी सीट: सपा-बसपा का फरार उम्मीदवार बेल के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, गाजीपुर की लड़की ने लगाया रेप का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2019 15:25 IST

उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट के सपा-बसपा के उम्मीदवार अतुल राय ने आरोपों को नकारते हुए युवती पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। घोसी लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होने हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट से  23 मई तक गिरफ्तारी से राहत की मांग की गई है। अतुल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता गाजीपुर की रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट के सपा-बसपा के उम्मीदवार अतुल राय इन दिनों फरार चल रहे हैं। बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अतुल राय पर रेप का आरोप है। रेप के आरोप के बाद अग्रिम जमानत के लिए अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 मई का दिन दिया है।

याचिका में अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट से  23 मई तक गिरफ्तारी से राहत की मांग की गई है। बता दें कि 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आ जाएंगे। अतुल राय जमानत के लिए हाई कोर्ट तक गए लेकिन उन्‍हें राहत नहीं मिली। 

बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अतुल राय बलात्कार का केस दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। यूपी की कई थाने की पुलिस अतुल राय को गिरफ्तारी के लिए खोज रही है। पुलिस टीमों ने अतुल राय के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। 

अतुल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता गाजीपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पत्नी से मिलाने के बहाने लंका के अपने फ्लैट में बुलाकर अतुल ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे से बनाए वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और लगातार यौन शोषण किया।

अतुल राय ने आरोपों को नकारते हुए युवती पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। घोसी लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होने हैं। 

टॅग्स :घोसीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?