लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 88 साल की महिला के मर्डर और घर में लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार, सिक्योरिटी गार्ड था घटना में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2020 08:30 IST

देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में घर में लूटपाट और एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या चाकू मारकर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव इलाके में मर्डर और लूटपाट का मामलाघर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, पति को बांध कर घर में किया लूटपाट, विरोध करने पर पत्नी की हत्या

दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में 88 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या और घर में लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी नेपाल से थे और इन्हें रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल, इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने शनिवार शाम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर में महिला के 94 वर्षीय पति भी मौजूद थे जिन्हें इन लूटेरों ने बांध दिया था।

पुलिस के अनुसार महिला का नाम कांता चावला था और उसके गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था। कांता चावला के पति बीआर चावला विदेश मंत्रालय के पूर्व अधिकारी हैं। लूटोरों ने उनके हाथ और पैर एक बेडशीट से बांध दिए थे। ये दंपति तीन मंजिला बिल्डिंग अपर ग्राउंड फ्लोर पर रह रहा था। 

चारों आरोपियों की पहचान हुई

पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजेश (20), उसका चचेरा भाई ओम (18) और इनके दो अन्य दोस्त प्रमोद (26) और गजेंद्र (23) के रूप में हुई। राजेश सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। पुलिस ने इनके पास से 55000 रुपये कैश और ज्वेलरी भी बरामद की है।

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया, 'सिक्योरिटी गार्ड राजेश गायब था और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस जब आरके पुरम में उस स्थान पर पहुंची, जहां वो रहता था, तो उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसने शनिवार दोपहर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।'

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली में काम करने वाले नेपाल के कई लोग टैक्सी लेकर यूपी के लखिमपुर खेरी पहुंचते रहे हैं और वहां से वे नेपाल की सीमा में दाखिल होते हैं। बाद में पुलिस को ये जानकारी भी मिली की राजेश और प्रमोद ने लखिमपुर खिरी के लिए 18 जून को टैक्सी बुक कराई थी। 

पुलिस ने जब टैक्सी ड्राइवर से संपर्क किया तब उसने बताया कि उसने दोनों को रविवार सुबह 5 बजे बॉर्डर से 35 किलोमीटर पहले गौरी पांथा में छोड़ा है। इसके बाद पुलिस ने अपनी दो टीमें रवाना की और इन्हें बॉर्डर पार करने से पहले धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले ही लूट की योजना बना ली थी और टैक्सी ड्राइवर को सफदरजंग अस्पताल के पास शनिवार रात 9 बजे आने को कहा था।

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

पुलिस के अनुसार प्रमोद टैक्सी का इंतजार कर रहा था जबकि बाकी तीन घर में लूटपाट के लिए गए। पुलिस ने बताया कि तीनों ने शाम करीब 6.40 बजे अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था। सीसीटीवी में भी इनकी सारी करतूत कैद हुई है। इसमें ये तीनों मास्क पहनकर रात करीब 8.47 में चावला के घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी से ये भी बात सामने आई है कि रात करीब 8.30 बजे राजेश दो लोगों को अंदर जाने देता है। दोनों को कांता चावल भी अंदर आने देती हैं क्योंकि राजेश सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर साथ है। पुलिस के अनुसार जब लूटपाट शुरू हुई तो कांता ने इसका विरोध किया जिसके बाद लूटेरों ने उन पर चाकू से हमला किया। राजेश को कुछ दिन पहले इस दंपति ने बतौर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

लूट के बाद पीड़िता के पति खुद को किसी तरह छुड़ाने में कामयाब रहे और तीसरे फ्लोर पर रह रहे लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस के अनुसार ये दंपति पिछले कुछ सालों से इस इलाके में रह रहा था। इनका बड़े बेटे की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं, छोटे बेटे का भी निधन करीब चार महीने पहले अमेरिका में हो गया था।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार